शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स ने निकाली पैदल गश्त
फिरोजाबाद-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद फिरोजाबाद में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार रात आठ बजे क़रीबन पुलिस अधिकारियों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ गश्त कर आमजन से संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।