शिकोहाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीब अलग-अलग स्थानों पर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट, खूनी संघर्ष की घटनाओं ने इलाके में माहौल गरम कर दिया। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मौ. नफीस, उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह तथा उपनिरीक्षक कपिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 14 लोग दबोचे है।