शिकोहाबाद: चंदवार गेट के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, बुधवार देर शाम तक नहीं हुई शिनाख्त
थाना लाइनपार क्षेत्र चंदवार गेट के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीबन 35 वर्ष बतायी गयी। घटनाक्रम का समय बुधवार दोपहर 12 बजे करीबन का बताया गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया परंतु बुधवार देर शाम तक कोई शिनाख्त न हो सकी। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।