कोलगवां थानाक्षेत्र की एक बस्ती में नाबालिग लड़की का घर से निकलना मुहाल हो गया है । घर से निकलते ही दबंग नाबालिग़ के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते है । अश्लील छेड़छाड़ से परेशान पीड़ित लड़की परिजनों के साथ दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गुरुवार शाम 4 बजे कोलगवां थाने पहुंची है । दबंगो के नाम दीपू डोहर और जीतू डोहर बताया जा रहा है ।