ITI बसोर बस्ती में बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर मां के साथ की मारपीट, मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
कोलगवां की आईटीआई बसोर बस्ती में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर कलयुगी पुत्र अरुण बसोर ने अपनी सगी मां अलीबा बसोर के साथ मारपीट कर दी । लात घूंसो और लोहे का चूड़ा लगने से घायल मां अलीबाबा कलयुगी पुत्र अरुण बसोर के खिलाफ गुरुवार की दोपहर 2 बजे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोलगवां थाना पहुंची है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कलयुगी पुत्र को तलाशने में जुट गई है ।