सतना सेंट्रल जेल नई बस्ती में दबंग कृष्ण कुमार सेन एक घर के सामने गाली गलौज कर रहा था । पड़ोसी महिला सुषमा सेन घर के बाहर आकर कृष्ण कुमार को गाली देने से मना करने लगी । गुस्साए दबंग कृष्ण कुमार ने महिला सुषमा सेन के सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया । गुरुवार की सुबह 1030 बजे घायल महिला सुषमा कोलगवां थाने पहुंची और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज कर दी है ।