उदयनगर: उदयनगर के पिपरी में रात्रि चौपाल, कलेक्टर ग्रामीणों से रूबरू हुए, सामाजिक मुद्दों पर संवाद
देवास जिले के उदयनगर तहसील के ग्राम पिपरी में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने रात्रि चौपाल लगाकर करीब 2 घंटे तक ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। आदिवासी क्षेत्र में आयोजित इस चौपाल में जिला प्रशासन मौजूद रहा, जहां समाज को बेहतर बनाने, युवाओं को आगे बढ़ाने और पंचायत स्तर पर भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई, साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।