नोखा: ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के तहत नोखा की फैक्ट्री पर छापा, 765 किलो घी किया गया सीज़
Nokha, Bikaner | Feb 21, 2026 प्रदेशव्यापी ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य अधिकारियों की टीम ने अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट पर कार्रवाई की। जांच के दौरान घी का एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया तथा 765 किलोग्राम घी को मिलावट के संदेह में सीज़ किया गया। बताया गया कि घी