हरिद्वार: श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने अग्रसेन घाट पर किया गंगा का दुग्धाभिषेक, कांवड़ यात्रा के नियमों के पोस्टर का किया विमोचन
श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा आज शाम को अग्रसेन घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर आगामी कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की। इस दौरान कांवड़ यात्रा के नियमों का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में सुरेश्वरी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सहजानंद महाराज समेत कई साधु संत मौजूद रहे। संतो ने कांवड़ियों से नशा न करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।