सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस अधीक्षक ने 'पुलिस मैन ऑफ द वीक' कार्यक्रम में पुलिस जवान को किया सम्मानित
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के द्वारा सोमवार को 11:00 बजे अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस मैन ऑफ द वीक कार्यक्रम के तहत देव कुमार नामक पुलिस जवान को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके द्वारा 9 साल की बच्ची को रक्तदान कर सामुदायिक पुलिसिंग का एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसको ध्यान में रखते हुए उसे प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।