मड़ावरा: मदनपुर गाँव में आवारा कुत्तों के झुंड ने हिरण के बच्चे को काटकर किया घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील मड़ावरा के मदनपुर गाँव में एक हिरण के बच्चे को आवारा कुत्तों के झुण्ड ने काटकर घायल कर दिया। जब यह घटना ग्रामीणों ने देखी तो हिरण के बच्चे को आवारा कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और वीडियो बना लिया।जिसे किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।जो आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उक्त वीडियो2दिन पुराना बताया जा रहा है।