पामगढ़: कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी
जांजगीर-चांपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन एवं पीड़ा झेलने वाले परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने विभाजन की त्रासदी में प्रभावित हुए लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।