ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों को सूचित किया गया, नरवाई न जलाएं, धरती माँ को बचाएं
रबी फसल की कटाई के बाद खेतों में बची नरवाई (फसल अवशेष को जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है नरवाई जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, भूमि की उर्वरता नष्ट होती है तथा जीव-जंतुओं और मानव स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। अतः आप सभी से अपील है कि अपने खेतों में नरवाई न जलाएं।