प्रखंड कार्यालय परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इटाढ़ी प्रखंड में पड़ रही भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर गरीब एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान करने की पहल की गई। यह कार्यक्रम बीडीओ किरण कुमारी के निर्देश पर संपन्न हुआ। इसमें कुल 45 कंबलों का वितरण गरीब एवं वृद्ध लोगों के बीच किया गया।