अपराध नियंत्रण को लेकर बक्सर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। कुल 23 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 1, अन्य कांड में 1, शराब के सेवन में 14, शराब बरामदगी में 4 वारंट में 3 अभियुक्त को जेल भेजा गया।