बडोनी: बसई पुलिस ने सतलोन के पास दबिश देकर 8 ड्रम लहान नष्ट किए, 30 लीटर अवैध शराब जब्त, एक युवक पर मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 2, 2025 बसई पुलिस ने ग्राम सतलोन के पास में दबिश देकर 30 लीटर अवैध शराब जब्त की है। वहीं पुलिस ने 08 ड्रम अवैध लहान नष्ट किया है। पुलिस ने एक युवक पर आवकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार की शाम 07 बजे बसई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की 40 हजार रुपये कीमत का 08 ड्रम अवैध लहान पुलिस ने नष्ट किया व 4000 रुपये कीमत की 30 लीटर अवैध शराब जब्त की हैं।