भंडरा: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, हर पात्र मतदाता का सत्यापन करें,भंडरा सीओ दुर्गा कुमार।
भंडरा प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पंचायती राज सभा भवन में अंचलाधिकारी दुर्गा कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव-नियुक्त वॉलिंटियरों ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।