नवाबगंज: कल्याणी नदी के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में कल्याणी नदी के पास एक सड़क हादसा हो गया। बाराबंकी से बहराइच की ओर जा रही कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नदी के पास खाई में जा गिरे।