भदोही: भदोही के कटरा में महिला पुलिसकर्मियों के सामने अश्लीलता करने वाला युवक गिरफ्तार
भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र में 'एंटी रोमियो टीम' की दो महिला पुलिसकर्मियों के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 20 वर्षीय अनुज कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। वह जौनपुर के बख्शा थाना क्षेत्र के सराय लोका गांव का रहने वाला है। रविवार शाम कटरा बाजार में वह राह चलती महिलाओं और लड़कियों को अश्लील इशारे कर रहा था।