कुलपहाड़: थाना पनवाड़ी में मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से दम्पत्ति विवाद का सफल निस्तारण, आपसी सहमति से साथ रहने पर बनी सहमति
आवेदिका श्रीमती अंजू पत्नी चंद्रप्रकाश अहिरवार निवासी ग्राम महुआ थाना पनवाड़ी जनपद महोबा द्वारा डायल 112 के माध्यम से अपने पति चंद्रप्रकाश अहिरवार पुत्र मैयादीन अहिरवार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उनके पति द्वारा आए दिन मामूली बातों पर विवाद किया जाता है तथा घर खर्च हेतु पर्याप्त धनराशि नहीं दी जाती, जिससे बाद दोनों को समझाया।