राजगढ़: ब्यावरा के वैष्णोंदेवी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए राजगढ़ जिला अध्यक्ष
राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया शनिवार को शाम 4 बजे करीब ब्यावरा शहर के वैष्णोंदेवी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होनें व्यासपीठ पर पूजा अर्चना करते हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।