नारदीगंज: नारदीगंज थाना में रखे गए तीन बच्चों की पहचान के लिए पुलिस ने की अपील, लापता होने के बाद नारदीगंज क्षेत्र से बरामद हुए
नारदीगंज थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद तीनों बच्चों को नारदीगंज थाना में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस की ओर से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति इन बच्चों को पहचानता है या इनके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो वह तत्काल नारदीगंज थाना पहुंचकर पुलिस से संपर्क करे।