बांसगांव: जानीपुर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डे राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जानीपुर मंडल में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।मार्कण्डेय राय ने अपने संबोधन में भाजपा के इतिहास, विचारधारा और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।