तिब्बत से सटे नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ से सबसे ज्यादा तबाही हुई है। इस विनाशकारी बाढ़ की चपेट में सबसे ज्यादा वे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री भी आए हैं, जो रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तिब्बत की ओर प्रवेश करने का इंतजार कर रहे थे या यात्रा से वापस लौट रहे थे। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए यह भारत सरकार का आधिकारिक रूट नहीं है।
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और उससे मची तबाही के 48 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सैकड़ों लोगों की कोई सूचना नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार इन लापता लोगों में वे पर्यटक और तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो रसुवागढ़ी बॉर्डर (ग्यिरोंग) पर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने या वहां से लौटकर नेपाल में प्रवेश करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का इंतजार कर रहे थे।
#NepalFloods #KailashMansarovarYatra #kailashyatra2025♥️🔱🌎
Korba, Korba | Aug 28, 2026