त्यौहारी मौसम में एनालॉग पनीर की चर्चा है। इसे लेकर कई राज्यों की सरकारें बड़े कदम उठा रही हैं। एमपी, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों में इस पनीर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राज्य सरकारों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हम अपने राज्यों प्राकृतिक पनीर को बढ़ावा देंगे। आइए आपको बताते हैं कि एनालॉग पनीर क्या होता है। इससे आपको क्या नुकसान है।
दरअसल, पनीर का नाम सुनते ही हम समझते हैं कि यह दूध से बना हुआ है। कुछ महीने पहले तक एनालॉग पनीर से लोग अनजान थे। होटल या अन्य सार्वजनिक जगह पर परोसे जा रहे पनीर को हम आंख मूंदकर खाते थे। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह पनीर दूध का बना है या एनालॉग है। लेकिन एनालॉग पनीर दूध से नहीं बनता है। वनस्पति तेलों को मिलाकर तैयार किया जाता है।
#AnaloguePaneer #Paneer #FoodSafety
Korba, Korba | Aug 28, 2026