चूरू: पंचायत राज चुनाव के तहत चौथे चरण का मतदान कल, 6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, मतदान दल रवाना
Churu, Churu | Nov 13, 2026 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत 14 नवम्बर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिले के चार अलग-अलग स्थानों से मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया।