घोड़ाडोंगरी: कचलोरा गांव में बीए फाइनल ईयर के छात्र ने चाचा की शादी के 1 दिन पहले पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
घोड़ाडोंगरी तहसील के कचलोरा गांव में शनिवार को बीए फाइनल ईयर के छात्र समीर मर्सकोले 20 साल ने चाचा की शादी के 1 दिन पहले पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चोपना पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।