घोड़ाडोंगरी: सारनी पुलिस ने सटोरियों पर की कार्रवाई, 6 सटोरियों को किया गिरफ्तार, 6890 रुपए किये जब्त
सारनी पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर सटोरियों पर की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर 6890 रुपए जब्त किये। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बतायाथाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से 6 सटोरियों रमेश,दीपक, राजेंद्र, सुनील, गुलाबराव और सुखदेव को गिरफ्तार किया गया। सटोरियों के पास 6890 रुपए जब्त किये।