शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे पटना डीएम ने गांधी मैदान पहुंचकर रावण वध कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि रावण वध कार्यक्रम को देखते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।