पटना ग्रामीण: कदमकुआं स्थित चरखा समिति में सीएम नीतीश कुमार ने जेपी संग्रहालय में घूमकर जेपी की स्मृतियों को किया याद
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चरखा समिति कदमकुआं पहुंचे, यहां उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी जयप्रभा के चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।