पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी द्वारा व्यक्ति से मारपीट का आरोप असत्य पाया गया: पुलिस
एक व्यक्ति के साथ शाहपुर थाना पुलिसकर्मी पर मारपीट करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था और पुलिस से डर कर भाग रहा था। इसी दौरान वह पास की टंकी में कूद गया जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।