पटना ग्रामीण: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध की तैयारी को दिया जा रहा है अंतिम रूप, शाम 5:00 बजे होगा रावण वध
रावण वध को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तैयारी अब अंतिम चरण में है।शुक्रवार शाम 4:00 बजे यह जानकारी दी गई की विजयदशमी के दिन यानी कि कल शाम 5:00 बजे रावण वध का कार्यक्रम होगा। बता दें इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 80 फीट, कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई 75 फीट और मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 70 फिट रहेगी।गांधी मैदान के गेट नंबर 4,5,6,7,8,10और12 से एंट्री होगी