पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में मनाई गई जेपी की जयंती, कार्यकर्ताओं ने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे वीरचंद पटेल पथ स्थित RJD कार्यालय में जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गयी। इस मौके पर RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेपी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राजनीति में उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।