रामगढ़: रामगढ़ में पीडब्ल्यूडी ने पुरानी खंडहर तहसील का पुराना भवन तोड़ा, गिराऊ हिस्सा छोड़ दिया; हादसे की आशंका #Jan samashya
Ramgarh, Alwar | Aug 17, 2026 रामगढ़ कस्बे में पीडब्ल्यूडी द्वारा कंडम घोषित पुराने तहसील भवन को तोड़े जाने के बावजूद एक खतरनाक हिस्सा छोड़ दिए जाने से लोगों में चिंता का माहौल है। करीब पांच महीने पहले विभाग ने भवन का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ध्वस्त कर दिया, लेकिन एक कमरानुमा जर्जर भाग अब भी खड़ा है, जो किसी भी समय गिर सकता है।