भभुआ: बबूरा मस्जिद से आगे महिला से पैसे छीनने के मामले में एसडीपीओ ने कहा, 2 से 3 लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
Bhabua, Kaimur | Jun 13, 2025 जानकारी के अनुसार मध्य ग्रामीण बैंक से पैसा निकाल कर एक महिला अपने घर परासिया जा रही थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने बबूरा मस्जिद के आगे महिला से एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गये। मामले में भभुआ एसडीपीओ ने शुक्रवार की सुबह बताया मामले में दो से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही हैं ।