विजयनगर: बिजयनगर थाना पुलिस ने ठगी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बोलेरो के नाम पर ₹5 लाख की ठगी की थी
बिजयनगर थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी गई।परिवादी छोटूलाल सेन की ओर से बोलेरो के नाम पर 5 लाख रूपये की ठगी करने के आरोपी सुरेश बैरागी के खिलाफ रिपोर्ट बिजयनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी।पुलिस आरोपी सुरेश को लम्बे समय से तलाश कर रही थी।पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।