कोंडागांव: शराब के नशे में मारागांव के ग्रामीण ने किया कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास, परिजनों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारागांव निवासी 41 वर्षीय ग्रामीण ने आज सुबह कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं उनके परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण दिलीप पटेल शराब पीने का आदी है तथा उनके परिवार में देव धामी का प्रकोप चल रहा है। जिससे वह काफी परेशान है।