कोंडागांव: कोंडागांव के जिला पंचायत सीईओ नीलम टोप्पो को किया गया पद से मुक्त, अविनाश भोई होंगे कोंडागांव के नए जिलापंचायत सीईओ
कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ नीलम टोप्पो के विरुद्ध अंबिकापुर के गांधीनगर थाना में 11 मार्च की देर शाम अपराध पंजीबद्ध किया गया था। सूत्रों के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी सरगुजा के जांच पश्चात सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर नजूल अधिकारी देवसिंह उइके के लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मिली जानकारी अनुसार अब अविनाश भोई कोंडागांव के नए जिला पंचायत सीईओ।