कोंडागांव: बस्तर एवं कांकेर लोकसभा मिलाकर जिले में दो चरणों पर होगा लोकसभा चुनाव- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव रूपेश कुमार
चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा आज 16 मार्च को किया गया है। जिसे लेकर कोंडागांव पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर नगरवासियों को शांति व सुरक्षा का संदेश दिया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कोंडागांव पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी।