कोंडागांव: लोकसभा चुनाव को लेकर कोंडागांव पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की कानून व्यवस्था का पालन करने की अपील
आज 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर कोंडागांव में प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। चुनाव को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार के नेतृत्व में कोंडागांव नगर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।