कोंडागांव: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कोंडागांव कांग्रेस ने की कांग्रेस भवन में बैठक, राज्यसभा सांसद हुई बैठक में शामिल
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस भवन में 16 मार्च को बैठक आहूत की गई थी। जिसमें जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम मुख्य रूप से शामिल हुई वहीं फूलों देवी नेताम ने कहा झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना भाजपा की रणनीति को जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।