निज़ामाबाद: पांचवें दिन आमरण अनशन पर बैठे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समीप क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डी.ए.वी. कॉलेज, आजमगढ़ के अरुण कुमार मिश्र का धरना-प्रदर्शन आज शुक्रवार के दिन सुबह 11 बजे पांचवें दिन आमरण अनशन में बदल गया लगातार चार दिनों तक शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं।