फिरोज़ाबाद: स्वामी महेशानंद स्कूल वाली गली में वर्षों से खाली प्लॉट में फैली है गंदगी, बरसात से पहले लोगों की बढ़ी चिंता #jansamasya
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 स्वामी महेशानंद स्कूल वाली गली में एक खाली प्लॉट सालों से कूड़े और गंदगी का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस गंदगी से मच्छर, सांप और कीड़े-मकोड़े निकलते हैं, जिससे बच्चों व बुजुर्गों को खतरा बना रहता है।शुक्रवार दोपहर दो बजे क़रीबन लोगों ने पब्लिक एप टीम को अपनी समस्या बताई।