फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र के सांती रोड वाटर पार्क में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक बेहोश हुआ, फिर हुई मौत
थाना रामगढ क्षेत्र सांती रोड स्थित वाटर पार्क में गुरूवार शाम 5 बजे क़रीबन थाना रसूलपुर क्षेत्र हाजीपुरा निवासी आस मोहम्मद अपने चार पांच दोस्तो संग नहाने गया था। जहां आस मोहम्मद अचानक वाटर पार्क में बेहोश हो गया, जिसे आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।