फिरोज़ाबाद: विकास भवन सभागार में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान, टॉपर्स को मिले टेबलेट, मेडल और ₹21-21 हजार का चेक
केंद्र व राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह विकास भवन सभागार में भव्य रूप से गुरूवार शान 5 बजे क़रीबन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य व मेयर कामिनी राठौर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।