सवायजपुर: अर्जुनपुर निवासी पिता ने बहू समेत 8 लोगों पर लगाया पुत्र को छिपा देने का आरोप, पुलिस ने 6 महीना बाद दर्ज किया मुकदमा
हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी एक दलित व्यक्ति ने उसके पुत्र को कहीं छिपा देने का आरोप लगाकर अपनी बहू समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता बीते छः माह से दर-दर भटक रहा है, काफी मुश्किल से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।