सवायजपुर: दहेलिया में शौचालय निर्माण कार्य देख रहे प्रधान पति पर पूर्व प्रधान ने किया हमला, मुकदमा दर्ज
अरवल क्षेत्र में शौचालय निर्माण कार्य देख रहे प्रधान पति पर पूर्व प्रधान ने हमला कर दिया, पुलिस ने प्रधान पति की तहरीर के आधार पर आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की कार्रवाई प्रचलित है।