सवायजपुर: संदिग्ध परिस्थितियों लखमापुर निवासी युवक हुआ लापता, पिता ने पाली थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पाली थाना क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के पिता ने पाली थाने में अपने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करके आसपास के थानों में सूचना कर दी है।