सवायजपुर: गुजीदेई गांव में ट्रांसफार्मर से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को लगा करंट, मौके पर हुई मोर की मौत
पाली थाना क्षेत्र के गुजीदेई गांव में सोमवार सुबह को बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को बिजली का करंट लग गया, जिससे मोर की मौके पर ही मौत हो गई, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर ट्रांसफार्मर के आसपास जाली न लगाने का आरोप लगाया। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग पुलिस को दी है।