सवायजपुर: मदनापुर गांव में पुरानी रंजिश में मां बेटी ने घर में घुसकर महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज
हरपालपुर थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर एक महिला से मां-बेटी ने मारपीट की, पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।